Breaking News

अम्बिकापुर @ महुआ कारोबारी से 12.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी,तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

Share


तीन दिन में भुगतान का दिया था आश्वासन,महुआ खरीदने के बाद रकम देने से किया इनकार
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
शहर के रायगढ़ रोड स्थित श्री हरि ट्रेडिंग के संचालक से 12 लाख 54 हजार 330 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महुआ खरीदने के बाद भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रमेश अग्रवाल,किशन अग्रवाल और विनय कुमार चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार,श्री हरि ट्रेडिंग के संचालक नितेश कुमार अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि 19 मई 2025 को रमेश अग्रवाल निवासी कटघोरा और किशन अग्रवाल निवासी बिलासपुर के लिए 12 लाख 54 हजार 330 रुपये का महुआ खरीदा गया था। आरोप है कि दोनों ने तीन दिन के भीतर पूरी रकम का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद जब नितेश ने भुगतान की मांग की,तो रमेश और किशन ने बताया कि उन्होंने महुआ विनय कुमार चौधरी को बेच दिया है और अब उसी से रकम ले लें। शिकायतकर्ता के मुताबिक,जब उसने विनय कुमार चौधरी से भुगतान मांगा तो उसने यह कहते हुए रकम देने से इनकार कर दिया कि वह नितेश को नहीं जानता, बल्कि रमेश और किशन को जानता है। नितेश का आरोप है कि तीनों ने मिलकर महुआ की खरीदी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है। महुआ की आपूर्ति के बाद से अब तक उसे भुगतान नहीं मिला है। शिकायत में विनय कुमार चौधरी पर एक अन्य कारोबारी से भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विनय ने अंबिकापुर के हनुमंत ट्रेडर्स के संचालक नरेंद्र अग्रवाल से कथित तौर पर 18 लाख रुपये का महुआ और 30 लाख रुपये का मक्का खरीदा था। आरोप है कि इसके बाद दुकान और मोबाइल नंबर बंद कर वह गायब हो गया। इस मामले में कुल 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। फिलहाल,पुलिस ने नितेश अग्रवाल की शिकायत पर 12.54 लाख रुपये के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में आरोपों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply