प्रतापुर,03 जनवरी 2024 (घटती-घटना)प्रतापपुर नकली शराब एवं मिलावट खोरी का मामला जहां प्रतापपुर के शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान का शिकायत सामने आते रहे हैं जिससे शासन प्रशासन मौन धारण कर जांच के नाम से खाना पूर्ति करते हैं। वहीं इसके वजह से लोगों को स्वास्थ्य एवं गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है
हाल ही में चौका देने वाली प्रतापपुर शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान का मामला सामने आया है। इस वक्त धड़ल्ले से सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है मामला यह है कि प्रतापपुर अंग्रेजी शराब दुकान से व्यक्ति ने अंग्रेजी शराब दुकान से रॉयल चैलेंज का अंग्रेजी शराब युवक ने खरीदा जिसमें अंग्रेजी शराब के सीलपैक बोतल में दो चिटिया की मौत होकर शराब के बोतल में तैरते हुई नजर आई जिसकी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। जहां लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजी शराब पीकर दो चीटियों की दर्दनाक मौत से सरकार की हो रही किरकिरी वही शराब में नकली शराब बिक्री का मामला प्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है तथा छाीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब की खेप प्रतापपुर में खपाई जा रही है। जहां अंग्रेजी शराब का विभाग स्वयं छाीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास में होने के बाद भी शराब की गुणवाा पर सवाल उठने लगे हैं वहीं प्रतापपुर में शराब की इस गुणवाा पर तथा शराब के बनाए जाने से लेकर भरने तक की प्रति की क्रिया की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां प्रतापपुर में महंगे दारू पर शराब की बिक्री सहित अनाप-शनाप रेट में शराब की बिक्री हो रही है आबकारी विभाग का पोल खोलते हुए शराब की गुणवाा की पोल खुल गई है जिससे शराब पीने वालों में काफी आक्रोश है। इस विषय में अंग्रेजी शराब दुकान का मैनेजर जय ने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur