Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव और दो पर उपचुनाव की घोषणा,18 जून को मतदान

नई दिल्ली,22 मई 2026। चुनाव आयोग ने जून-जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा सदस्यों की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव तथा महाराष्ट्र और तमिल नाडु की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को होगा और उसी दिन नतीजे आयेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 10 राज्यों की 24 राज्यसभा …

Read More »

कोलकाता@बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 आईएएस अधिकारियों का तबादला

कोलकाता,22 मई 2026। राज्य में नए भाजपा-शासित पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है,इसके तहत एक साथ 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक बदलाव को राज्य में बड़े स्तर के नौकरशाही पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है। नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय के …

Read More »

नई दिल्ली@पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान मुजफ्फराबाद में मारा गया

नई दिल्ली,21 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारा गया। उसे कई गोलियां लगीं। हमले के बाद उसके साथियों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक …

Read More »

नई दिल्ली@बीजेपी और कांग्रेस को इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी ने छोड़ा पीछे भारत से एक्स अकाउंट ब्लॉक!

नई दिल्ली,21 मई 2026। इंस्टाग्राम पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट तेजी से सुर्खियों में है और अब इसने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पांच दिन से कम में इस अकाउंट को इंस्टाग्राम पर 1.35 करोड़ लोगों ने फॉलो किया है। इस अकाउंट ने पहले भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल को पीछे छोड़ने …

Read More »

नई दिल्ली@एआई से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति संभव

लेकिन नियमन और नैतिकता जरूरी : जेपी नड्डानई दिल्ली,21 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य सभा के 79 वें सत्र के दौरान आयोजित कार्यक्रम स्वाथ्य के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ताः कानून,नैतिक निगरानी,शोध और समानता में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एआई स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की क्षमता रखता है,लेकिन इसके लाभ हर नागरिक …

Read More »

नई दिल्ली@देश में तेजी से विकसित हो रहे ग्रीन एक्सप्रेस-वे के चलते सड़क यात्रा का स्वरूप बदला : गडकरी

नई दिल्ली,21 मई 2026। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में तेजी से विकसित हो रहे ग्रीन एक्सप्रेस-वे और नियंत्रित प्रवेश वाले राजमार्गों के कारण सड़क यात्रा का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे बनने के बाद दोनों शहरों के बीच विमान सेवाएं लगभग बंद हो गई थीं और …

Read More »

नई दिल्ली@वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बोला…हम अदालतों को बाध्य नहीं कर सकते

नई दिल्ली,21 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दिल्ली की सभी अदालतों में केसों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने इस मामले को रखा और जल्द से जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया। सीजेआई ने याचिकाकर्ता …

Read More »

रांची@झारखंड में 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

रांची,21 मई 2026। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक साथ 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 25 और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्य शामिल हैं। इनमें …

Read More »

नई दिल्ली@देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध : सुजाता

नई दिल्ली,21 मई 2026। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड पर आधारित एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी बढ़कर लगभग 96 फीसदी हो गई है। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय …

Read More »

कोलकाता@बंगाल…फालता में रिपोलिंग होने पर ज्यादा मतदान,87.90प्रतिशत वोटिंग हुई

24 मई को रिजल्ट आएगा,टीएमसी उम्मीदवार गायब,घर पर ताला कोलकाता,21 मई 2026। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान हुआ। रिपोलिंग में करीब 1′ वोटिंग बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक रात 8 बजे तक 87.90′ मतदान हुआ। वहीं 29 अप्रैल को इस सीट पर 86.71′ मतदान हुआ था। फालता में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा …

Read More »