Breaking News

देहरादून@पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ शुरू…

Share


देहरादून, 21 सितम्बर 2026। भारत और मंगोलिया के बीच 18 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ। 21 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के 45-45 जवान हिस्सा ले रहे हैं। देहरादून, उत्तराखंड की ओर से बताया गया किवार्षिक प्लाटून स्तरीय यह अभ्यास भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त क्षमता और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं सामरिक स्तर के अभियानों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करेंगी। प्रशिक्षण में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान, कक्ष गतिविधि अभ्यास, विशेष हेलीकॉप्टर अभियान, साइबर सुरक्षा तथा ड्रोन और ड्रोन-रोधी प्रणालियों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सैनिकों को वास्तविक संचालन परिस्थितियों में संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच समन्वय और संयुक्त रूप से अभियान संचालित करने की क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पिछला ‘नोमैडिक एलिफेंट’ अभ्यास मई-जून 2025 में मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित किया गया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मंगलुरु रेल क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूर मंडल के अधीन होगा : अश्विनी वैष्णव

Share नई दिल्ली, 21 सितम्बर २०२6। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि …

Leave a Reply