Breaking News

अम्बिकापुर@शराब पीने के बाद घर नहीं लौटे थे दोनोंअंधेरे में पानी से भरे गड्ढे में गिरने की आशंका

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल में दो ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार रात साथ घूमने निकले दोनों ग्रामीण मंगलवार सुबह मुड़ापारा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में मृत मिले।
दोनों के शव एक ही गड्ढे में तैरते देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। प्रारंभिक आशंका है कि शराब पीने के बाद रात के अंधेरे में दोनों अनजाने में गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान काराबेल निवासी अशोक बखला (45) और कमल तिर्की (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों सोमवार शाम घर से निकले थे। गांव में घूमते हुए उन्होंने शराब पी थी। ग्रामीणों ने उन्हें देर रात मुड़ापारा में देखा था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह मुड़ापारा स्थित कुएंनुमा गड्ढे में भरे पानी में दोनों के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
गड्ढे में अब भी 8 फीट पानी : बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गड्ढे में काफी पानी भर गया था। वर्तमान में भी इसमें करीब 8 फीट पानी है। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे गड्ढे में जा गिरे। हालांकि, दोनों किन परिस्थितियों में गिरे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मर्ग कायम, पीएम रिपोर्ट का इंतजार : पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही हो सकेगी।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply