Breaking News

बीजापुर@दो करोड़ की सोने-चांदी की लूट निकली फर्जी

Share


कर्ज से परेशान व्यापारी ने रची थी झूठी कहानी,पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर किया खुलासा
बीजापुर,11 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नगदी की लूट का मामला फर्जी निकला है। गीदम के एक सोने-चांदी के व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर लूट की झूठी कहानी रची थी। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया और 16 घंटे तक नाकेबंदी कर जांच की। इस दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में पूरी कहानी फर्जी निकली। दरअसल, मामला नेलसनार थाना क्षेत्र के पांडेमुर्गा चौक के पास एनएच-63 का है। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को गीदम के सोने-चांदी के व्यापारी स्वरूप सोनी ने थाना नेलसनार पहुंचकर लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि वह भैरमगढ़ में ज्वेलरी की दुकान संचालित करता है। 9 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह तूफान वाहन में चालक देवेंद्र ठाकुर और कपड़ा व्यापारी ललित बुरड़ के साथ भैरमगढ़ से गीदम के लिए निकला था।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply