Breaking News

सूरजपुर@ सामाजिक एकजुटता के साथ जरूरतमंदों की मदद का संकल्प,युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Share


सर्व ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह आयोजित,वरिष्ठजनों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार पर रखे विचार
-संवाददाता-
सूरजपुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है,इसी भावना के साथ सर्व ब्राह्मण समाज सूरजपुर की ओर से सोमवार, 9 नवंबर को श्री शिवपरशुराम धाम में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,समारोह में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों,कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर चर्चा की, बैठक में विशेष रूप से सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया, कार्यक्रम की शुरुआत श्री परशुराम मंदिर में आयोजित संध्या आरती में समाज के सदस्यों की सहभागिता के साथ हुई, इसके पश्चात आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता आरपी वाजपेयी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के सदस्यों को आपस में जोड़े रखने के लिए समय-समय पर बैठक और सामाजिक आयोजन होते रहने चाहिए, नियमित संवाद से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज के सामूहिक हितों पर सार्थक चर्चा का अवसर मिलता है।
बैठक को संबोधित करते हुए एसके तिवारी ने सामाजिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की मजबूती केवल वरिष्ठजनों के अनुभव से नहीं,बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और ऊर्जा से भी सुनिश्चित होती है, इसलिए युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों से जोड़ना जरूरी है, वरिष्ठ सदस्य रामकृष्ण ओझा, अजय मिश्रा एवं समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किए, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि सूरजपुर में समाज ने आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से एक मजबूत सामाजिक ढांचा तैयार किया है, यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर काम करना चाहिए, उन्होंने संगठन के बेहतर संचालन, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सामूहिक पहल करने पर जोर दिया, समारोह में समाज की एकजुटता बनाए रखने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने की भावना व्यक्त की गई। वक्ताओं के विचारों में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि सामाजिक संगठन की वास्तविक सार्थकता केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आने और नई पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों से जोड़ने में भी दिखनी चाहिए, कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वीएस मिश्रा, साहेब पाठक, अमरपाल मिश्रा, डॉ. एचएन चतुर्वेदी, शेष नारायण शर्मा, पारसनाथ दुबे, विजयदत्त तिवारी, बबलू महाराज, पूर्णानंद तिवारी, दया चौबे, श्यामनारायण शर्मा, कार्तिक दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सामूहिक शांतिपाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply