-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज का त्योहार मनाया गया। कायस्थ समाज द्वारा शहर के गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई। वहीं भाई दूज के अवसर पर बहने पूजा अर्चना कर भाई की दीर्घायु की कामना की। शहर के गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार की सुबह सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के बाद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे। भाई बहन के स्नेह का त्योहार भाईदूज धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज की पूजा के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिला कर उपहार लिया। बुधवार को सुबह ही बहनें निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद बहने भाई को प्रसाद खिलाया। इस दौरान भाई ने बहनों के लिए उपहार भेंट किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur