Breaking News

बेंगलुरु@केंद्र ने कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की निवेश योजना को दी मंजूरी

Share

बेंगलुरु,21 सितम्बर 2026। केंद्र सरकार ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सात सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा। परियोजना में जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड उद्योग भागीदार के रूप में हरियाणा सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय संचालन समिति ने पीएम-सेतु योजना के तहत इस निवेश योजना को मंजूरी दी है। इसके साथ ही योजना के तहत स्वीकृत कुल निवेश बढ़कर 2,491 करोड़ रुपये हो गया है, जो देशभर के 10 आईटीआई क्लस्टरों में खर्च किया जाएगा। कुरुक्षेत्र क्लस्टर में राजकीय आईटीआई, कुरुक्षेत्र को हब संस्थान बनाया जाएगा। इसके साथ राजकीय महिला आईटीआई कुरुक्षेत्र, राजकीय आईटीआई कैथल, राजकीय महिला आईटीआई कैथल, राजकीय आईटीआई पिहोवा, राजकीय आईटीआई पबनावा और राजकीय महिला आईटीआई अंबाला सिटी को स्पोक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि उद्योगों को आईटीआई के साथ जोड़ने से युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर तैयार होंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मंगलुरु रेल क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूर मंडल के अधीन होगा : अश्विनी वैष्णव

Share नई दिल्ली, 21 सितम्बर २०२6। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि …

Leave a Reply