Breaking News

रायपुर

रायपुर@चिकित्सकों ने कहा,नंदकुमार बघेल को बे्रन और स्पाइन की समस्या

रायपुर,20 नवम्बर 2023 (ए)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता बीमार हैं। उनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाल ही में पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान एक तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर की।मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल (89) को ब्रेन और स्पाइन से सम्बंधित पुरानी बीमारी है। डायबिटीज …

Read More »

रायपुर@इतनी सीटों पर जीत रही भाजपा

चुनाव नतीजों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दावा रायपुर,20 नवम्बर 2023 (ए)। 3 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, 3 दिसंबर को परिणाम का इंतजार सभी को है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्रीय नेतृत्व ने भी पर्याप्त समय दिया. पहले और दूसरे चरण के अभियान जिस तरह चले …

Read More »

रायपुर@शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से

रायपुर,20 नवम्बर 2023 (ए)। विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे और इसके ठीक अगले दिन से शीतकालीन सत्र शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्तावों पर विभागाध्यक्ष स्तरीय चर्चा की शुरुआत 21 नवंबर से होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान नवीन मद के प्रस्तावों पर भी रायशुमारी की जाएगी। नवीन मद प्रस्ताव …

Read More »

रायपुर@भूपेश बघेल को हार का हो गया है आभास

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा की समीक्षा बैठक पर बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कसा तंजकांग्रेसी अपनी हार की समीक्षा और बहाना ढूंढ़ रहे हैं… रायपुर,20 नवम्बर 2023 (ए)। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद समीक्षा का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा समीक्षा बैठकें कर रहीं है। इस पर रायपुर दक्षिण …

Read More »

रायपुर@छठ पर्व पर डूबते सूर्य को चढ़ाया संध्या अर्घ्य

रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। छठ हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु पति के स्वस्थ जीवन और घर-परिवार के सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। बढ़ईपारा निवासी विश्वकर्मा महिला समाज की अध्यक्ष शकुंतला विश्वकर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को छठ व्रतधारीयो ने …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ी कांग्रेसियों ने किया इंदिरा को याद

रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर रायुपर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।उनकी याद में स्वर्गीय इंदिरा गांधी के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर कुमारी सेलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज और भूपेश ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ संयुक्त सचिव …

Read More »

रायपुर@अग्नि दुर्घटना से यात्रियों के बचाव के लिए चलाया गया अभियान

रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं मानव जीवन एवं रेल सम्पदा के लिए सबसे गम्भीर आपदाओं में से एक है इसलिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है । इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के …

Read More »

रायपुर@बागी होकर कई नेताओं ने अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में डाला

रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के चुनाव में बागी अपना असर दिखा सकते हैं, लेकिन उनकी भूमिका उम्मीदवार को हरवाने यानी कि खेल बिगाड़ने में ज्यादा रहने की संभावना है। वे चुनाव जीतेंगे, इस बात की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन पर दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले …

Read More »

रायपुर@निर्वाचन प्रक्रिया में चूक

रमन सिंह का सीईओ से जल्द निर्णय लेने का आग्रह रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहे प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों के डाक मतपत्र में संशोधन न होना निर्वाचन प्रक्रिया में चूक है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में जो अधिकारी/कर्मचारी मतदान से वंचित रह गए हैं। उनके लोकतांत्रिक …

Read More »

रायपुर@ब्लैंक कॉल से कॉलर बोला-बम से उड़ा दूंगा अस्पताल को

रायपुर,19 नवम्बर 2023 (ए)। एमएमआई नारायण अस्पताल, रायपुर को अज्ञात कॉलर से बम की धमकी मिली है। धमकी के बाद एमएमआई नारायण अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में तत्काल कार्रवाई की है। सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता किये गए हैं।अस्पताल प्रबंधन ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे अस्पताल परिसर में विशेष बम निरोधक दस्तों द्वारा व्यापक …

Read More »