Breaking News

कोरिया/पटना@ पी.एस. एकेडमी में करियर गाइडेंस टॉक शो का आयोजन

Share


नेशनल आयुर्वेद दिवस पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद और मेडिकल क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की दी जानकारी
-संवाददाता-
कोरिया/पटना,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नेशनल आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पी.एस. एकेडमी, शंकर नगर, पटना-84 में पी.एस. एकेडमी करियर गाइडेंस टॉक शो – सेकंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेद, मेडिकल साइंस तथा भविष्य में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में डॉ. रितेश कुशवाहा (बीएएमएस) एवं डॉ. दीपक कुशवाहा (बीएएमएस) ने विद्यार्थियों से संवाद किया, उन्होंने आयुर्वेद एवं मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी साझा की, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र को पहचानने तथा करियर को लेकर सही दिशा में तैयारी करने के महत्व के बारे में बताया।
विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल- कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, विद्यार्थियों ने मेडिकल एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में शिक्षा और करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, प्रश्नोत्तर सत्र (क्यू एंड ए) में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया, इस अवसर पर विद्यालय की ओर से दोनों डॉक्टरों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में पी.एस. एकेडमी के निदेशक इंजीनियर प्रदीप साहू एवं प्राचार्य सोनाक्षी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यार्थियों को सही करियर दिशा देने की पहल- कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन श्रेया मैम द्वारा किया गया, उन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया, विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों को समय पर सही करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेषज्ञों के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों की शिक्षा और करियर संभावनाओं को समझने का अवसर मिलता है, पी.एस. एकेडमी द्वारा आयोजित इस करियर गाइडेंस टॉक शो में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही,कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए जागरूक और बेहतर करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शित करना रहा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply