Breaking News

बलरामपुर@पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा

Share


उड़ीसा से बिहार जा रही थी खेप, 50 लाख से अधिक का गांजा बरामद; बक्सर का ड्राइवर गिरफ्तार


-संवाददाता-
बलरामपुर,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। उड़ीसा से बिहार ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा है। बोलेरो पिकअप के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखे 109.235 किलोग्राम गांजे के 100 पैकेट पुलिस ने बरामद किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को पिछले कुछ दिनों से तकनीकी माध्यमों और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिल रही थी। 24 सितंबर की मध्य रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक छ्व॥10्रक्त5144 में गांजा छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर मार्ग पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन के डाले को ऊपर उठाकर जांच करने पर नीचे एक अलग से तैयार किया गया गुप्त चेंबर नजर आया। चेंबर खोलने पर उसमें गांजे के पैकेट रखे मिले। पुलिस ने गिनती और तौल की तो कुल 100 पैकेट में 109.235 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने योगीराज (29), पिता ऐशन शाह, निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड नंबर 5, थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गांजे की इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की भी पतासाजी की जा रही है। जांच में तस्करी के नेटवर्क और गांजे के स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply