Breaking News

महासमुंद@महासमुंद में 66 लाख का गांजा जब्त…2 तस्कर गिरफ्तार

Share


ओडिशा से पुणे ले जा रहे थे 132 किलो गांजा


महासमुंद,24 सितम्बर 2026। महासमुंद पुलिस ने 132 किलो गांजा जब्त किया है। बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार (एमएच 04 जीएम 8841) से यह गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 66 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध इनोवा कार गांजा लेकर बसना क्षेत्र से गुजरने वाली है। इस सूचना पर बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी की। वाहनों की निगरानी के दौरान संदिग्ध इनोवा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 132 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के तुमुड़ीबंध, जिला कंधमाल से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गणेश बाजे (42) पिता रामदास बाजे, निवासी पिपलवंडी, थाना अनेपारा, जिला पुणे, महाराष्ट्र और विपुल भालेराव (36) पिता रामचंद्र भालेराव, निवासी कलंब, तालुका आंबेगांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 132 किलो गांजा (कीमत 66 लाख रुपए), इनोवा कार (कीमत करीब 15 लाख रुपए) और दो मोबाइल फोन (कीमत करीब 20 हजार रुपए) जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 81 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply