थानों,चौकियों और शाखाओं में बदली जिम्मेदारियां,सीसीटीएनएस की कमान रश्मि सिंह को
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में पदस्थ 24 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सभी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षकों में विमल कुमार सिंह को यातायात शाखा से चौकी केदमा भेजा गया है, जबकि केदमा चौकी में पदस्थ नामूल राम को रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है। अजय पाण्डेय का थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर तथा अमित प्रताप सिंह का थाना गांधीनगर से थाना लखनपुर स्थानांतरण किया गया है। वहीं जयदीप सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर भेजा गया है। आरक्षक स्तर पर भी स्थानांतरण किए गए हैं। अतुल शर्मा को सीतापुर से गांधीनगर, दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र से सीतापुर,अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र से लुण्ड्रा, सतीश चौहान एवं प्रदीप तिर्की को लुण्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर तथा अशोक भगत को चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसी क्रम में सुनील कनौजिया को थाना मणिपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, दिनय सिंह आयाम को महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा तथा अंकित चौहान, लालजीत निकुंज,संत कुमार पैकरा एवं संजीत मिर्रे को यातायात शाखा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur