हर रविवार पंचशील होटल में लगेगा योग शिविर,शहर में योग का वातावरण बनाने का संकल्प
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्राप्त प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। पंचशील होटल अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में कैट अध्यक्ष रंजय स्वर्णकार एवं सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में सुधीर पांडे, द्वितेन्द्र मिश्रा, मंगलेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर, प्रमोद चौधरी, किशोर चौधरी, विकास पांडे, एस.एल. मालवी सहित अन्य प्रशिक्षित योग शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर में योग को अधिक व्यापक रूप से पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित योग शिक्षकों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक रविवार को पंचशील होटल में नियमित योग शिविर का संचालन किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने और शहर में नियमित योगाभ्यास का वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि नियमित योगाभ्यास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित योग शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों को योग से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur