Breaking News

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share


कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान,पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी निभाई सहभागिता
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को कोरिया जिले में विशाल जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर एसईसीएल क्लब,गोलम सदन,ऑफिसर्स कॉलोनी, बैकुंठपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। शिविर में कलेक्टर रोक्तिमा यादव और पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने आगे आकर रक्तदान किया, शिविर में लोगों की सहभागिता से रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखाई दी।
एसपी ने स्वयं किया रक्तदान- रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने स्वयं रक्तदान कर पुलिस विभाग की ओर से मानव सेवा के इस अभियान में सहभागिता निभाई, उनके साथ रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर और पटना थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया,पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के रक्तदान से शिविर में मौजूद अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली। शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं,बल्कि लोगों में यह संदेश पहुंचाना भी रहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य जांच के बाद किया गया रक्त संग्रहण-शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया,चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त पाए जाने के बाद ही रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई,रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों को रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दी गई,आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं जलपान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर के दौरान लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।
एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है- इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम है,एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी अज्ञात व्यक्ति के जीवन में नई आशा लेकर आ सकता है,उन्होंने जिलेवासियों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कई बार अचानक उत्पन्न होती है। ऐसे समय में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है,इसलिए रक्तदान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक सहभागिता और मानव सेवा की निरंतर पहल के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
जनभागीदारी मजबूत करना रहा शिविर का उद्देश्य-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया के निर्देशन एवं आयोजन में संपन्न इस जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का उद्देश्य जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना तथा आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना रहा,शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं को रक्तदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई,वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता ने इस अभियान को सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा से जोड़ने का संदेश दिया,जिले में आयोजित इस पहल के माध्यम से लोगों को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/कोरिया@ सूरजपुर के व्याख्याता की सोनहत में ‘पैराशूट लैंडिंग’ कमरो ने शिक्षा सचिव से मांगा नियमों का हिसाब

Share स्थानीय शिक्षकों-अधिकारियों की अनदेखी का आरोप,गैर-शैक्षणिक कार्य में शिक्षकों को लगाने के निर्देशों के …

Leave a Reply