Breaking News

घटती-घटना

कोरिया,@आनंदपुर नर्सरी अब बन रही क्षेत्र की पहचान,यहां रुकने वाले लोग मनमोहक दृश्य को देख कर हो जाते हैं मनमुग्ध

फलदार,औषधि व दुर्लभ प्रजाति के पौधे हो रहे तैयार,चारो तरफ हरियाली विदेशी घास के साथ,ठहरे हुए पानी के किनारे बना रेस्ट हाउस लगा रहा चार चांदचारो तरफ हरियाली विदेशी घास के साथ, ठहरे हुए पानी के किनारे बना रेस्ट हाउस लगा रहा चार चाद -राजन पाण्डेय-कोरिया,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सोनहत के ग्राम कटगोड़ी आनंदपुर में खूबसूरत नर्सरी तैयार की गई …

Read More »

जशपुर@बस से टक्कर के बाद पुल से गिरा हाइवा,ड्राइवर की मौत

जशपुर,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास हुई …

Read More »

एमसीबी@धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अधिकार,अस्मिता और आत्मनिर्भरता की नई दिशा

एमसीबी,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की धरती सदियों से जनजातीय परंपराओं की वह पवित्र भूमि रही है जिसने भारत की आत्मा को जीवंत बनाए रखा है। यही वह भूमि है,जहाँ जंगलों की हरियाली, नदियों की स्वच्छता और जनजातीय संस्कृति की गहराई एक-दूसरे में घुल-मिलकर एक संतुलित जीवन दर्शन का निर्माण करती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार …

Read More »

कोरबा@कमला नेहरु महाविद्यालय में एचआईवी एड्स जागरूकता हेतु व्याख्यान आयोजित

कोरबा,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। एक व्यक्ति को तभी सेहतमंद कहा जा सकता है,जब वह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक,तीनों रुप से स्वस्थ महसूस करे,यही पूर्ण स्वास्थ्य है। एचआईवी एक ऐसा वायरस है,जिसके संक्रमण से व्यक्ति को एड्स नामक बीमारी हो सकती हैं। इससे बचा जा सकता है, बशर्ते रोकथाम की जानकारी और जागरुकता होनी चाहिए। खासकर युवा वर्ग को उन सावधानियों …

Read More »

कोरबा@हाईवे पर हादसा,पिता की मौत,मां-बेटी घायल,तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घायल हुए है। यह घटना शाम करीब 4 बजे चैतमा चौकी क्षेत्र के सुंदरा नाला के पास हुई। चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान के मुताबिक, मृतक की पहचान उदयपुर जिले के केतमा थाना अंतर्गत उमदेवा …

Read More »

कोरबा@अंततःहटाई गई कोरबा की डीपीओ रेणु प्रकाश,परियोजना अधिकारी ने लगाया था वसूली के लिए प्रताडि़त करने का आरोप,एकतरफा कार्यमुक्त

कोरबा,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश को आखिरकार यहां से हटा दिया गया है। विभाग में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और ‘रिश्वत वसूली’ के गंभीर आरोपों के ठीक बाद संचालनालय ने यह कार्रवाई की है। हालांकि आदेश में उनके पूर्व में किए गए तबादले का जिक्र …

Read More »

जशपुर@दीदी के ससुराल में युवक का मन डोला कॉलेज छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार

जशपुर,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। छात्रा से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम अमन लकड़ा है। आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा,शादी का झांसा देकर युवती से करीब 1 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी का जब मन भर गया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। पीडि़ता की …

Read More »

सोनहत@केशगवा में रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

सोनहत,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत केसगवां के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय रामचरितमानस गायन-वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवयुवक दुर्गा समिति केसगवां, रोशन मानस मंडली केसगवां, तुलसी महिला मंडली तेलीमुड़ा, तथा बरम बाबा मानस मंडली जामपारा के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिले भर से 20 मानस मंडलियों …

Read More »

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर,14अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत 14 अक्टूबर को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य आपदाओं और आपातकालीन संकटों के समय मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मनोविज्ञान विभाग …

Read More »