Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान का ताला तोड़ 76 हजार की चोरी,नकदी समेत कांस के बर्तन और चांदी के पायल पार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर के एक गांव में सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने 50 हजार नकद व घरेलू सामान पार कर दिया है। घटना की जानकारी होने पर मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई है जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह लखनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नया और पुराना घर गांव में ही है। परिवार नए घर में रहता है, जबकि रात में वह पुराने घर में सोने जाता था। 15 जुलाई की रात वह पुराने घर में नहीं गया। वहीं उसका छोटा भाई पत्नी के साथ अंबिकापुर चला गया था, जिससे घर पूरी तरह सूना था। 16 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे प्रार्थी की पत्नी पुराने घर पहुंची तो बाहर के दरवाजे का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और पेटियां खुली थीं तथा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर प्रार्थी और उसका भाई पहुंचे तथा सामान का मिलान किया। जांच में प्रार्थी के कमरे से 50 हजार रुपए नकद, कांस की 6 थालियां, 4 लोटे और चांदी के 4 जोड़ी पायल गायब मिले। वहीं उसके भाई के कमरे से कांस की 9 थालियां और 10 लोटे चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 76 हजार रुपए बताई गई है। राजनाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply