Breaking News

रायपुर@नकटी तोड़-फोड़ मामला : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से की न्याय की मांग…

Share

रायपुर,17 जुलाईं 2026। राजधानी रायपुर के ग्राम नकटी में हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच और पीडि़त परिवारों के लिए मुआवजे व पुनर्वास की मांग की है। माना क्षेत्र के ग्राम नकटी में हुई इस कार्रवाई से 85 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं, जिनमें से कई के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवास भी थे। यह मामला न केवल कानूनी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है, बल्कि प्रभावित परिवारों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा है, जो प्रदेश में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 29-30 जून 2026 को रायपुर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम नकटी (सम्मानपुर) में मनमानीपूर्ण बेदखली और विध्वंस की कार्यवाही की।
प्रतिनिधिमंडल ने इसे संविधान और मानवीय अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, कुलदीप जुनेजा और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला समेत कई नेताओं ने मांग की है कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे इस संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री और सरकार से चर्चा कर न्याय सुनिश्चित करेंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply