Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रक में लोड 130 बोरी पीडीएस चावल जब्त,अरुण ट्रेड्स पर कार्रवाई…

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। उचित मूल्य की दुकानों के शासकीय चावल की कथित कालाबाजारी की शिकायत पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अरुण ट्रेड्स पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान परिसर में खड़े एक ट्रक से 130 बोरी पीडीएस चावल बरामद किए गए। मामले में दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अरुण ट्रेड्स के संचालक अरुण बंसल गोदाम में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां से निकल गए। अधिकारियों को आशंका है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल रखा हुआ है। गोदाम सील कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन जब्त चावल के स्रोत तथा उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अरुण बंसल के खिलाफ पूर्व में भी पीडीएस चावल की कथित हेराफेरी के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply