Breaking News

रामानुजगंज@ तेज रफ्तार पिकअप पुलिया में गिरी

Share


1 युवक की मौत,3 की हालत गंभीर
-संवाददाता-
रामानुजगंज,17 जुलाई 202६ (घटती-घटना)।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार दोपहर सडक हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा करीब 1.30 बजे हुआ। दरअसल तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर रिंग रोड स्थित पुलिया में करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। पिकअप में एक ही गांव के 4 युवक सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को पुलिस के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। यहां 1 युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 3 युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्लूडीह निवासी धुनधुन पिता मुखदेव 21 वर्ष, सुनील यादव पिता बलदेव यादव 35 वर्ष, उमा 21 वर्ष एवं मंगलू पिता भूखन 24 वर्ष अपनी 2 खराब बाइक की मरम्मत कराने शुक्रवार को रामानुजगंज आए थे। दोनों बाइक को उन्होंने गैरेज में बनने के लिए छोड़ दिया। चारों को ग्राम नवाडीह से पौधे लेकर पिकअप वाहन से अपने गांव लौटना था। पौधे लोड करने के बाद चारों पिकअप में सवार होकर दोपहर करीब डेढ़ बजे रामानुजगंज रिंग रोड होते हुए घर की ओर लौट रहे थे। वे रिंग रोड स्थित स्वाद घर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप करीब 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि धुनधुन पिता मुखदेव 21 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील यादव,बलदेव यादव, उमा एवं मंगलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिया से निकालकर ले जाया गया अस्पताल पुलिया में पिकअप गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे। इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिया के नीचे पिकअप में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों को रामानुजगंज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात पुलिस ने धुनधुन को मृत घोषित कर दिया।
जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अन्य तीनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर पीएम पश्चात पुलिस ने शव मृतके परिजन को सौंप दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply