Breaking News

नई दिल्ली@तुर्की से भारत लाया गया दाऊद का सबसे खास गुर्गा, 5000 करोड़ के ड्रग सिंडिकेट वाले सलीम डोला का अब होगा ‘हिसाब’

Share

नई दिल्ली,28 अप्रैल 2026। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला के बुरे दिन आखिरकार शुरू हो गए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक बड़े और बेहद गोपनीय ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट करवा लिया है। आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए इस खूंखार माफिया को दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया। बता दें कि हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोचा था, जिसके बाद से ही उसे भारत लाने की तैयारियां तेज हो गई थीं।
दुबई से तुर्की तक फैला था मौत के सौदागर का जाल
सलीम डोला कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है, बल्कि वह दुबई और तुर्की जैसे देशों में बैठकर भारतीय युवाओं की रगों में जहर (ड्रग्स) घोलने का एक बहुत बड़ा सिंडिकेट चला रहा था। वह लंबे समय से भारत से फरार था और विदेशों में छिपकर अपना काला धंधा बढ़ा रहा था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस मौत के सौदागर को पकड़ने के लिए एक बड़ा जाल बिछाया था,जो अंततः सफल रहा। फिलहाल,खुफिया एजेंसियां दिल्ली में डोला से कड़ी पूछताछ कर रही हैं,जिसके बाद इस माफिया को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया जाएगा।
5,000 करोड़ का काला कारोबार और दाऊद का ‘आशीर्वाद’ : इस कुख्यात ड्रग माफिया के तार सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी और उसके खौफनाक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। वह भारत में ड्रग्स सप्लाई का एक अहम चैनल संभालता था। ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क की दुनिया में सलीम डोला का नाम बहुत बड़ा माना जाता है। जांच एजेंसियों की मानें तो दाऊद के इशारों पर काम करने वाला यह तस्कर सालाना 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स का काला कारोबार कर रहा था।


Share

Check Also

इंदौर@चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड…आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत

Share इंदौर,28 अप्रैल 2026। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान …

Leave a Reply