Breaking News

बैकुण्ठपुर@ बैकुण्ठपुर में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन सम्पन्न…

Share

बैकुण्ठपुर,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) महिला मोर्चा द्वारा वार्ड क्रमांक-01 हर्रापारा में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन उत्साह और व्यापक भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करना रहा, इस सम्मेलन का आयोजन महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव ने की।
महिलाओं की भागीदारी और उत्साह-कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और राजनीतिक सहभागिता को लेकर खास उत्साह देखने को मिला,मंच संचालन जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े द्वारा किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जोर-मुख्य अतिथि वंदना राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, उन्होंने इसे ‘नारी शक्ति का महायज्ञ’ बताते हुए कहा कि यह देश की राजनीति और भविष्य दोनों को नई दिशा देगा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेगा और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।
भाजपा की योजनाओं पर चर्चा- जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं और भाजपा सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रेणु सिंह ने भी कहा कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े ने इस सम्मेलन को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया।
जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान-मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री आंचल सिंह ने कहा कि यह अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं उपस्थित-इस अवसर पर कई महिला कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं, जिनमें शीला मिश्रा,अनिता मिश्रा,आशा देवी, किरण शर्मा,रूपा मिश्रा,राजकुमारी मिश्रा, आरती सिंह,तारा साहू,उमा परवार,सरिता कश्यप,भुनेश्वरी राजवाड़े,सोनू सिंह सहित अन्य शामिल थीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply