

- शशि सिंह की ताजपोशी के बाद सूरजपुर कांग्रेस में घमासान
- सूची सोशल मीडिया में, इस्तीफे भी ऑनलाइन संगठन दफ्तर में सन्नाटा क्यों?
- शशि अध्यक्ष बनीं तो बवाल क्यों? सूरजपुर कांग्रेस में इस्तीफों की आंधी या नेतृत्व की परीक्षा
- सूरजपुर कांग्रेस में सियासी घमासान: अध्यक्ष नियुक्ति से लेकर कार्यकारिणी तक विवाद, इस्तीफों की आंधी में संगठन पर उठे बड़े सवाल
- सूरजपुर कांग्रेस में सियासी संग्राम: अध्यक्ष के फैसलों पर इस्तीफों की बौछार
- एक व्यक्ति–एक पद” नियम सवालों में, नई कार्यकारिणी पर घमासान तेज
- अध्यक्ष बनीं शशि सिंह, संगठन बना अखाड़ा! इस्तीफों से गरमाई कांग्रेस
- पदों की भरमार या नेताओं की कमी? सूरजपुर कांग्रेस में अंदरूनी बगावत खुलकर सामने
- निष्ठावान किनारे, नए चेहरों की एंट्री—कार्यकारिणी सूची ने बढ़ाया विवाद
- कांग्रेस में अनुशासन या असंतोष? सूरजपुर में इस्तीफों ने खड़े किए बड़े सवाल
-न्यूज डेस्क-
सूरजपुर,14 फरवरी 2026(घटती-घटना)। राजनीति के इस डिजिटल दौर में अब इस्तीफे भी ई-मेल या डाक से नहीं,सीधे फेसबुक-व्हाट्सऐप की दीवारों पर टांगे जा रहे हैं,ताज़ा घटनाक्रम में सूची भी सोशल मीडिया में जारी हुई और इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर ही तैरता नजर आया,सबसे दिलचस्प सवाल यह है कि आखिर वह इस्तीफा गया कहां? अध्यक्ष के पास पहुंचा नहीं,पार्टी कार्यालय तक दाखिल हुआ नहीं,लेकिन सोशल मीडिया पर पूरे सम्मान के साथ वायरल जरूर हो गया,जिन नेताओं ने इस्तीफा पोस्ट किया,उन्हें लगा कि डिजिटल सबमिशन ही आधिकारिक प्रक्रिया है,दूसरी ओर अध्यक्ष महोदय के पास कोई ठोस जवाब नहीं—क्योंकि उनके अनुसार इस्तीफा आधिकारिक रूप से मिला ही नहीं, परिणाम? इस्तीफा न तो स्वीकार हुआ,न अस्वीकार,न वह संगठन के रिकॉर्ड में दर्ज हुआ,न ही किसी बैठक में चर्चा का विषय बना,वह सिर्फ सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर तैरता रहा—और धीरे-धीरे आलोचना का केंद्र बन गया,इस पूरे घटनाक्रम में बदनामी किसकी हुई? पार्टी की साख पर सवाल उठे,अध्यक्ष की कार्यशैली पर चर्चा हुई, गुटबाजी को नया मसाला मिल गया,और अंत में निष्कर्ष यही निकला—इस्तीफा निकला जरूर, लेकिन अध्यक्ष तक पहुंचा नहीं,पार्टी कार्यालय तक गया नहीं,बस सोशल मीडिया का डिजिटल दस्तावेज़ बनकर रह गया,राजनीति में संवाद की जगह जब पोस्ट और कमेंट ले लेते हैं,तो संगठनात्मक अनुशासन से ज्यादा ट्रेंडिंग हैशटैग काम करने लगते हैं,यही वजह है कि असली मुद्दा पीछे रह गया और सोशल मीडिया वाला इस्तीफा ही चर्चा का केंद्र बन गया।
बता दे की पूर्व विधायक स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री शशि सिंह को जैसे ही कांग्रेस ने सूरजपुर क जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, संगठन के भीतर शुरू हुई हलचल अब खुली सियासी खींचतान में बदलती नजर आ रही है, नियुक्ति से पहले विरोध की चर्चाएं थीं, लेकिन अब कार्यकारिणी विस्तार,पदों के बंटवारे और संगठनात्मक नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है, करीब 16 इस्तीफों की खबरों ने पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा गरमा दिया है, जिससे सवाल उठ रहा है—क्या यह असंतोष है या अध्यक्ष बदलने की रणनीति? जिला कांग्रेस कमेटी की हाल ही में घोषित कार्यकारिणी सूची को लेकर संगठन के भीतर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है, सूत्रों और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आरोपों के अनुसार, कई नव नियुक्त पदाधिकारी कथित तौर पर पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं, जबकि कुछ नेताओं को एक साथ दो-दो जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने से संगठनात्मक नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नई सूची के बाद से ही स्थानीय स्तर पर चर्चा और विरोध का माहौल बना हुआ है।
अध्यक्ष बनीं तो शुरू हुआ विरोध, विस्तार पर बढ़ा विवाद- स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शशि सिंह के अध्यक्ष बनने को लेकर पहले भी कई स्तरों पर प्रयास हुए थे, हालांकि हाईकमान के फैसले के बाद उन्होंने संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन जैसे ही नई सूची सामने आई, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया, विरोध करने वाले नेताओं का कहना है कि विस्तार में संतुलन नहीं रखा गया, जबकि समर्थकों का दावा है कि नए नेतृत्व को काम करने का मौका दिए बिना ही विरोध खड़ा किया जा रहा है।
“एक व्यक्ति–एक पद” नियम पर सवाल- जयपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन सृजन को लेकर “एक व्यक्ति–एक पद” का सिद्धांत तय किया गया था, लेकिन सूरजपुर की नई कार्यकारिणी को लेकर आरोप है कि इस नियम का खुला उल्लंघन हुआ है, सूत्रों के मुताबिक कई मंडल अध्यक्षों को जिला स्तर पर भी महामंत्री, संयुक्त महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पद दे दिए गए हैं, वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि इससे संगठन में अवसरों का असंतुलन पैदा हुआ है और यह संदेश जा रहा है कि जिले में कार्यकर्ताओं की कमी है।
प्राथमिक सदस्यता और दो-दो पदों पर भी विवाद- कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि सूची में शामिल कई नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं, वहीं एक व्यक्ति को दो-दो जिम्मेदारियाँ दिए जाने का मुद्दा भी उठाया जा रहा है, आलोचकों का कहना है कि यदि संगठनात्मक नियमों का पालन नहीं होगा तो अनुशासन और पारदर्शिता दोनों पर सवाल उठेंगे।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी?- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विरोध करने वाले या जोगी कांग्रेस से आए कुछ नेताओं को बड़े पद दिए गए, जबकि लंबे समय से सक्रिय और निष्ठावान कांग्रेसियों को दरकिनार किया गया, इससे पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है और कई लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।
पूर्व विधायकों और वरिष्ठों से सलाह नहीं लेने का आरोप- कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से पर्याप्त सलाह नहीं ली गई, चर्चा है कि सूची पीसीसी में भेजने के बाद जब सवाल उठे, तब औपचारिकता निभाते हुए नाम पूछे गए, इससे संगठन के भीतर संवादहीनता की बात सामने आ रही है।
इस्तीफों की बाढ़: असंतोष या रणनीतिक दबाव?- करीब 15 इस्तीफों की चर्चा के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह दबाव बनाकर नेतृत्व बदलने की कोशिश है, कुछ नेताओं का मानना है कि लगातार सार्वजनिक विवाद से पार्टी की छवि कमजोर हो रही है और इसका सीधा फायदा विपक्ष को मिल सकता है।
काबिलियत बनाम स्वीकार्यता की लड़ाई?- शशि सिंह को पढ़ी-लिखी और सक्रिय नेत्री माना जाता है, जो संसद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, ऐसे में यह भी चर्चा है कि विरोध काबिलियत को लेकर नहीं, बल्कि स्थानीय गुटबाजी और नेतृत्व की स्वीकार्यता से जुड़ा है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती पुराने समीकरणों को साधना होती है और सूरजपुर कांग्रेस भी इसी दौर से गुजर रही है।
अनुशासन पर सवाल और हाईकमान की नजर- लगातार बढ़ते विवाद और इस्तीफों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कांग्रेस में अनुशासन कमजोर पड़ रहा है, क्या इस्तीफा देना संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर अनुशासनहीनता का संकेत? अब निगाहें प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर हैं कि वह इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाती है—कड़ा एक्शन, समझौते की पहल या फिर स्थिति को शांत होने का इंतजार, कुल मिलाकर, सूरजपुर कांग्रेस इस समय अंदरूनी संघर्ष के दौर से गुजर रही है, अध्यक्ष की नियुक्ति से शुरू हुआ विवाद अब संगठनात्मक ढांचे और नियमों तक पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में हाईकमान का फैसला ही तय करेगा कि यह घमासान संगठन को मजबूत करेगा या फिर गुटबाजी की नई कहानी लिखेगा।
मंडल अध्यक्षों को जिला पद, संतुलन पर सवाल- वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि हाल में जारी सूची में कई मंडल अध्यक्षों को जिला संगठन में भी महामंत्री, संयुक्त महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद दे दिए गए हैं, इसे संगठनात्मक संतुलन के विरुद्ध बताया जा रहा है। आलोचकों का तर्क है कि इससे नए और जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिल पा रहा, जबकि समर्थकों का कहना है कि अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी देना संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी हो सकती है।
“एक व्यक्ति–एक पद” नियम की अनदेखी?- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन सृजन के तहत “एक व्यक्ति–एक पद” का सिद्धांत तय किया गया था, स्थानीय नेताओं का आरोप है कि सूरजपुर की नई कार्यकारिणी में इस नियम का खुला उल्लंघन हुआ है, कांग्रेसजनों का कहना है कि संगठन विस्तार का उद्देश्य व्यापक भागीदारी और संतुलित नेतृत्व तैयार करना था, लेकिन एक ही व्यक्ति को कई पद दिए जाने से जमीनी स्तर पर भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही है।
निष्ठावानों की अनदेखी, नए चेहरों को तरजीह?– कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग रहे या अन्य दलों, विशेषकर जोगी कांग्रेस से आए कुछ नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। वहीं लंबे समय से सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, वरिष्ठजनों का कहना है कि इससे पुराने कार्यकर्ताओं में उपेक्षा और असंतोष की भावना बढ़ी है।
परामर्श प्रक्रिया पर भी उठे सवाल- सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी गठन के दौरान पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से कोई व्यापक औपचारिक परामर्श नहीं किया गया। चर्चा है कि सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को भेजे जाने के बाद, पीसीसी के संकेत पर जिलाध्यक्ष द्वारा औपचारिकता निभाते हुए कुछ नाम पूछे गए। इससे संगठन के भीतर संवाद की कमी और पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आगे क्या होगा? संगठन के सामने चुनौती- लगातार उठ रहे आरोपों और बढ़ते असंतोष के बीच अब निगाहें प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर टिकी हैं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते संगठनात्मक असंतुलन और नाराजगी को दूर नहीं किया गया, तो इसका असर आगामी चुनावी तैयारियों पर पड़ सकता है, फिलहाल सूरजपुर कांग्रेस के भीतर जारी यह विवाद केवल पदों के बंटवारे तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि यह संगठनात्मक अनुशासन, नेतृत्व स्वीकार्यता और भविष्य की रणनीति से भी जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur