Breaking News

सरगुजा@निजी अस्पताल में नेताओं का इलाज सरकारी अस्पताल में जनता की किस्मत

Share


भरोसा टूट गयाःजो अस्पताल नेता नहीं जाते,वहाँ जनता क्यों जाए?
सरकारी अस्पताल जनता के लिए… नेता VIP वार्ड में! दोहरा सिस्टम उजागर
लोग पूछ रहे हैं: जब नेता को सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं, तो जनता क्यों करे?
जनता सरकारी अस्पताल में लाइन में, नेता निजी अस्पताल में आराम से: बेहद शर्मनाक!
सरकारी सुविधाओं का भाषण, लेकिन इलाज निजी में नेताओं की दोहरी नीति बेनकाब
सरकारी स्कूल–अस्पताल सिर्फ जनता के लिए? नेताओं के फैसलों ने खोली पोल
नेता बोले: सरकारी अस्पताल बेहतर…पर इलाज के वक्त खुद भागे प्राइवेट!
वीआईपी इलाज और आम जनता के लिए संघर्ष…छत्तीसगढ़ में उठे कड़े सवाल

-न्यूज डेस्क-
सरगुजा संभाग,11 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ में उठे सवालों ने व्यवस्था का चेहरा बेनकाब किया,छत्तीसगढ़ में एक विधायक के निजी अस्पताल में इलाज कराने और वहां स्वास्थ्य मंत्री सहित कई नेताओं के पहुंचने की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा है, लोगों ने खुलकर सवाल दागे हैं और कहा क्या सरकारी अस्पताल सिर्फ गरीबों के लिए बने हैं? और नेता-अफसर सिर्फ निजी अस्पताल में ही ठीक हो सकते हैं? तस्वीरों ने जो आग लगाई है, वह अब राज्यभर में फैल चुकी है, जनता का गुस्सा सिर्फ एक घटना पर नहीं है यह सालों से जमते आ रहे अविश्वास का विस्फोट है।
सरकारी अस्पताल जनता के लिए…नेता के लिए नहीं?
छत्तीसगढ़ में एक विधायक के निजी अस्पताल में भर्ती होने और स्वास्थ्य मंत्री के वहां पहुँचने की तस्वीर ने सोशल मीडिया में आग लगा दी,पोस्टों से लेकर कमेंट्स तक एक ही सवाल गूंज रहा है ‘क्या सरकारी अस्पताल सिर्फ गरीब जनता के लिए हैं?’ नेता-अफसर जनता को समझाते हैं,सरकारी खर्च बताते हैं, सुविधा बताते हैं, पर जब खुद की तबीयत खराब होती है,एंबुलेंस उन्हें सीधा निजी अस्पताल पहुँचाती है,यह विडंबना नहीं, एक गहरी असमानता का खुला प्रदर्शन है,सरकारी अस्पताल बनाने में जनता का पैसा लगता है, डॉक्टरों की भर्ती में जनता का पैसा, दवाओं में जनता का पैसा, मशीनों में जनता का पैसा…लेकिन इलाज कराने कौन जाता है? सिर्फ जनता, नेता-अफसरों के लिए मानो एक समानांतर दुनिया है एसी कमरे, प्राइवेट रूम, विशेष टीम, वीआईपी प्रोटोकॉल,लेकिन सवाल यह नहीं कि वे निजी अस्पताल क्यों जाते हैं, सवाल यह है कि अगर सरकारी अस्पताल इतने सक्षम हैं, तो नेता-अफसरों को उन पर भरोसा क्यों नहीं? अगर सरकारी अस्पताल सही नहीं, तो जनता के लिए उसे मजबूरी क्यों बनाया गया, यह दोहरी व्यवस्था भरोसे को तोड़ देती है,नेता अपने बच्चों को निजी स्कूल भेजते हैं, अपना इलाज निजी अस्पताल में कराते हैं,अपनी सुरक्षा निजी गार्डों से करवाते हैं और जनता को कहते हैं सरकारी सुविधाओं पर भरोसा करो,भरोसा सिर्फ भाषणों से नहीं बनता,भरोसा तब बनता है जब व्यवस्था बनाने वाले खुद भी उसी व्यवस्था का उपयोग करें,आज सोशल मीडिया जिस गुस्से में है, वह सिर्फ अस्पताल को लेकर नहीं है, यह उस दोहरे चरित्र के खिलाफ है जो धीरे-धीरे जनता की सहनशक्ति को समाप्त कर रहा है, सवाल सिर्फ इतना है जब सरकारी अस्पताल नेता के लिए सुरक्षित नहीं, तो जनता के लिए कैसे सुरक्षित हो सकता है? इस सवाल का जवाब नेताओं को देना ही पड़ेगा।
नेता सरकारी अस्पतालों की तारीफ करते हैं, पर इलाज के वक्त निजी अस्पताल भाग जाते हैं…
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यही तर्क गूंज रहा है नेता मंच से भाषण देते हैं कि सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं,लेकिन जैसे ही खुद या उनका परिवार बीमार होता है,सीधा निजी अस्पताल, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है अगर सरकारी अस्पताल वाकई इतने सक्षम हैं, तो नेता वहां क्यों नहीं भर्ती होते? अगर वे खुद सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं करते, तो जनता को कैसे करें?
सोशल मिडिया कमेंट्स में जनता का दर्द…सरकारी स्कूल-अस्पताल जनता के लिए… निजी सुविधाएँ नेताओं के लिए…
लोगों ने इस मुद्दे को अस्पताल से आगे बढ़ाकर शिक्षा और प्रशासन तक खींच दिया,कमेंट्स में एक के बाद एक तीखे बयान सामने आए ‘जब खुद बीमार पड़ते हैं तो सीधा प्राइवेट अस्पताल पहुँच जाते हैं, फिर सरकारी अस्पताल की तारीफ किसके लिए?’ ‘यही नियम स्कूलों पर भी लागू करो अपनी औलादों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहिए।’ ‘सरकारी सुविधाएं जनता के लिए…और नेताओं के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल? यह दोहरा सिस्टम कब खत्म होगा?’ ‘नेता निजी अस्पताल जाएं…जनता सरकारी अस्पताल। विडंबना की पराकाष्ठा!’ ‘सरकारी अस्पताल में जिंदा लौटने का भरोसा तक नहीं—यही सबसे बड़ा सच है।’ एक कमेंट ने तो तंज कसते हुए साफ लिखा ‘सरकारी नौकरी चाहिए,सरकारी सुविधा चाहिए… लेकिन इलाज निजी अस्पताल में। यह कैसा चरित्र है? ‘
दोहरी व्यवस्था की पोल खुली…वीआईपी इलाज अलग, जनता का इलाज अलग
फेसबुक पर कई लोगों ने लिखा भारत में दो स्वास्थ्य सिस्टम चल रहे हैं पहला वीआईपी सिस्टमः एयर-कंडीशन कमरा,प्राइवेट डॉक्टर,चौबीस घंटे स्टाफ दूसरा जनता का सिस्टमः लंबी लाइनें, टूटी मशीनें, दवा नहीं, बेड नहीं, लोगों ने पूछा अगर सरकारी अस्पताल सच में ‘उत्तम’ हैं, तो नेता अपने आपको उसी ‘उत्तमता’ के हवाले क्यों नहीं करते?
सोशल मीडिया का बड़ा सवाल ‘स्वास्थ्य मंत्री खुद सरकारी अस्पताल क्यों नहीं गए?
सबसे ज्यादा बवंडर इसी बात से उठा कि स्वास्थ्य मंत्री भी निजी अस्पताल के वार्ड में खड़े दिखाई दिए, जनता का सवाल बेहद तीखा और सीधा है ‘जिस विभाग के मंत्री हैं, वही अपने अस्पतालों पर भरोसा नहीं करते? तो जनता का भरोसा कैसे बचेगा? यह टिप्पणी वायरल हुई जब सिस्टम बनाने वाले ही सिस्टम पर विश्वास नहीं करते, तो जनता कैसे करे? ‘
कानून बनाने की मांग भी उठी…
कुछ यूजर्स ने लिखा ‘नेता-अफसरों के लिए सरकारी अस्पताल में इलाज अनिवार्य करने का कानून बनना चाहिए,तभी सिस्टम सुधरेगा, कई देशों में ऐसी नीति है, लेकिन भारत में यह अभी कल्पना मात्र है।
अगर सरकारी अस्पताल इतने ही अच्छे हैं, तो नेताओं का इलाज वहां क्यों नहीं होता?
जब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिलता, जनता का भरोसा और व्यवस्था की विश्वसनीयता दोनों सवालों में घिरी रहेंगी।
मामले की जड़,भरोसा टूटा है,अस्पताल नहीं…
यह बहस अस्पताल की क्षमता से ज्यादा भरोसे की टूटन को दर्शाती है, जनता सालों से देख रही है अस्पतालों में दवा नहीं,मशीनें खराब,डॉक्टर कमी,व्यवस्थाएँ जर्जर नेता इन समस्याओं को नजरअंदाज करते रहे, और अब जब वही नेता निजी अस्पताल में इलाज करवाते दिखते हैं, तो जनता का गुस्सा फटना स्वाभाविक है।
तीखा सवाल-जवाब…जनता पूछ रही है—आप जवाब दें!
सवाल 1ः नेता खुद सरकारी अस्पताल में इलाज क्यों नहीं कराते?
जवाबः अगर सरकारी अस्पताल सक्षम हैं,तो डर किस बात का? अगर सक्षम नहीं हैं,तो सालों से सुधार क्यों नहीं हुआ?
सवाल 2ः सरकारी अस्पताल जनता के लिए और निजी अस्पताल नेताओं के लिए—क्यों यह दोहरा सिस्टम?
जवाबः सरकारी व्यवस्था पर भरोसा तभी बनेगा जब उसे बनाने वाले खुद भी उसी पर निर्भर हों।
सवाल 3ः सरकारी अस्पतालों में संसाधन हैं,लेकिन डॉक्टरों में रुचि क्यों नहीं?
जवाबः जब सिस्टम खुद वीआईपी और जनता को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दे,तो जिम्मेदारी भी बंट जाती है,
डॉक्टर जानता है वीआईपी तो निजी अस्पताल ही जाएगा।
सवाल 4ः क्या नेता अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं?
जवाबः लगभग नहीं,लेकिन जनता को कहा जाता है—सरकारी शिक्षा सबसे बेहतर है, दोहरा मापदंड भरोसे को खत्म करता है।
सवाल 5ः क्या कानून बनना चाहिए कि नेता-अफसर सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराएं?
जवाबः सोशल मीडिया तो यही मांग कर रहा है, कई देशों में ऐसे कानून हैं—भारत में क्यों नहीं हो सकता?
सवाल 6ः क्या निजी अस्पतालों का अनजाना प्रचार हो रहा है?
जवाबः जब नेता हर बार प्राइवेट अस्पताल में दिखें, तो जनता को यही लगता है सरकारी अस्पताल में सुरक्षित नहीं।
सवाल 7ः जनता किस बात से सबसे ज्यादा नाराज़ है?
जवाबः नेता-अफसर सरकारी अस्पतालों की कमजोरियों को जानते हैं… फिर भी उन्हें ठीक करने के बजाय खुद निजी अस्पतालों में इलाज करवाते हैं,यही दोहरापन जनता को चुभ रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति केअवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना …

Leave a Reply