Breaking News

अम्बिकापुर@ कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक

Share


बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश
नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
अम्बिकापुर,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कार्यों में अनावश्यक विलंब और निर्देशों की अवहेलना करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही
कलेक्टर श्री वसंत ने समीक्षा के दौरान पाया कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद कई ठेकेदारों द्वारा नलकूप खनन और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाई गई है। नलकूप खनन कार्य में लगे तीन ठेकेदारों में मेसर्स पीटी नायडू को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024, 31 दिसम्बर 2024, 28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025,22 जनवरी 2026 को कुल 10 नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार मेसर्स महावीर बोरवेल्स को अनुबंधित तीन कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024,02 दिसम्बर 2024, 30 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024, 28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025,22 जनवरी 2026 को कुल 18 नोटिस जारी किया गया है। वहीं मेसर्स शिव शक्ति बोरवेल्स को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 14 मई 2024,7 अक्टूबर 2024, 02 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024, 28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 09 नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply