Breaking News

नई दिल्ली@ हर-हर महादेव के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Share


नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026 ।
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया,जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड की दिव्य भूमि पर चारधाम यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वहीं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है, जो भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन कराती है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता बनर्जी को चौथा बड़ा झटका

Share चार दिन में 4 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे कोयल मल्लिक ने भी छोड़ा साथ…कोलकाता,11 …

Leave a Reply