Breaking News

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share


बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालान
बलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिले में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो प्रकरणों में कुल 10 हजार रुपये का सामंस शुल्क वसूला गया, जबकि एक स्कूल बस को जब्त किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में चलाया गया।
वैवाहिक सीजन को देखते हुए जांच अभियान : पुलिस के अनुसार, वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित सेमरसोत (एनएच-343) पर यात्री बसों की सघन जांच की गई। इस दौरान बसों के परमिट, बीमा, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की जांच की गई।
स्कूल बस से ढोए जा रहे थे बाराती : जांच के दौरान सेंट जेवियर स्कूल की बस क्रमांक सीजे 15 ईजी 2821 को बिना परमिट बाराती एवं सवारी परिवहन करते पकड़ा गया। इसके बाद बस को जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई।
यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए जिला परिवहन अधिकारी के समन्वय से अन्य बस की व्यवस्था भी कराई गई।
परमिट निरस्तीकरण और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
संयुक्त टीम ने संबंधित स्कूल बस का परमिट निरस्त करने तथा चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें, यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन न करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/खैरबार,@ वन ग्राम से राजस्व ग्राम

Share :विकास की राह या विस्थापन का खतरा?खैरबार मामले में उठे कानूनी और सामाजिक सवालअम्बिकापुर/खैरबार,22 …

Leave a Reply