Breaking News

सूरजपुर @ भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस और विपक्षी दलों का फूंका पुतला

Share


विपक्षी नेताओं की शव यात्रा निकाल जताया भारी आक्रोश…पुराना विश्राम गृह से अग्रसेन चौक तक गूंजे कांग्रेस विरोधी नारे
सूरजपुर ,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर आज सूरजपुर जिले में विपक्षी नेताओं का पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया।
शव यात्रा और विरोध प्रदर्शन- सूरजपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नूतन विश्वास के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं— राहुल गांधी,सोनिया गांधी, अखिलेश यादव,ममता बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी की शव यात्रा निकाली गई। यह शव यात्रा पुराना विश्राम गृह से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक तक पहुँची, जहाँ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान ‘कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है’ और ‘नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारों से पूरा शहर गूँज उठा।
विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागरः देव गुप्ता- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने कहा कि जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझते हैं, उन्होंने कहा,‘विपक्ष ने सदन में इस अधिनियम का विरोध कर अपना असली चरित्र उजागर कर दिया है, वे नहीं चाहते कि देश की बेटियाँ नीति-निर्धारण और सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ। ‘
मातृशक्ति के अधिकारों पर प्रहारः नूतन विश्वास- महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन विश्वास ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने वाला था, जिसे रोकने का प्रयास कर विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है।
गरिमामयी उपस्थिति- इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में चंद्रमणि पैकरा,किरण खेश,स्वाति सिंह देवंती साहू, रश्मि सोनी, रोशनी सोनी,सुमित्रा राजवाड़े, नीरू गुप्ता,पूजा गुप्ता,नंद कुमारी,सीता जायसवाल,सुमित्रा राजवाड़े, हेमलता जायसवाल, किस्मतिया देवांगन, सुखमन, बबली, शांति, तुलेश्वरी, सीता, वंदना, पूजा, दुर्गावती, सरोज, कविता, वर्मिला, संतोषी, नितिन गुप्ता, सुधा साहू, पार्वती साहू, दुर्गा, अनीता, नीरू, तारा, सीमा, पुष्पा, मानती, सविता, बबीता, बॉबी राजवाड़े, इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रितेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री रामेश्वरम तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, संजू सोनी, पंकज चौबे, छोटू मुकेश साहू, दीक्षित वर्मा, विकास अग्रवाल, धर्म सोनी, हर्ष गुप्ता, बंटी ठाकुर, हेमंत बैगा सहित भारी संख्या में भाजपा, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply