Breaking News

अम्बिकापुर@ सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

Share


अम्बिकापुर,22 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम जयपुर में सूने मकान का ताला तोडकर 20 हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम जयपुर निवासी देव कुमार जिला सहकारी बैंक बड़ा बाजार चिरमिरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह परिवार के साथ वहीं रहता है। 18 अप्रैल को वे अपने भांजा के शादी में परिवार के साथ ग्राम मेंड्राकला आए था, और उनका छोटा भाई राजकुमार भी शाम करीब 6 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ भांजा के शादी में शामिल होने ग्राम मेण्ड्राकला आ गया था। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे उनका छोटा भाई अपने परिवार के साथ गृहग्राम जयपुर चले गया। 21 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे फोन करके वह अपने बड़े भाई को बताया कि 20 अप्रैल की शाम को जब वह घर आया तो पीछे के दरवाजे का और घर में रखे पेटी का ताला टूटा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर देव कुमार अपने परिवार के साथ गृहग्राम जयपुर आया तो देखा कि पेटी में रखा चॉदी का ब्रेसलेट, सोने का कान का बाली, नथिया, चांदी का सिक्का एवं नकद रकम 20 हजार रुपये नहीं था। पुलिस मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply