Breaking News

आंध्र प्रदेश@आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोल्था’ का कहर, दो लोगों ने गंवाई जान

Share

तूफान मोन्था से तेलंगाना में तबाही,स्कूल डूबा,कार-ट्रक बहे,रेलवे स्टेशन पर पानी भरा, 2 ट्रेन रोगी गईं


आंध्र प्रदेश,29 अक्टूबर 2025। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ने मंगलवार देर रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक देते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है। तूफान के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए,सड़कें जाम हो गईं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान एक महिला की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोंथा मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के तट पर काकीनाडा के पास ज़मीन से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज हवाओं और लगातार बारिश ने सामान्य जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तूफान का सबसे अधिक प्रभाव काकीनाडा, कृष्णा,विशाखापट्टनम, पश्चिमी और पूर्वी गोदावरी जिलों में देखा गया। इन जिलों में कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ जड़ों से उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से पूरे इलाके में अंधकार छा गया। कृष्णा जिला प्रशासन के अनुसार, रातभर चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नीचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया है। वहीं, एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पूर्वी गोदावरी जिले में भारी बारिश से नदियों और नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।
बिजली और संचार सेवाएं ठप : तूफान की वजह से कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के चलते सैकड़ों खंभे और तार गिर गए हैं। बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं। विशाखापट्टनम में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, कुछ जगहों पर बिजली गिरने से जनहानि की आशंका भी जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात ‘मोंथा’ उत्तर दिशा में बढ़ेगा और इसका असर तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा तक दिखाई दे सकता है। ढ्ढरूष्ठ ने इन राज्यों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से तटीय ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राहत शिविरों में लोगों को शिफ्ट किया गया
आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रभावित जिलों में 200 से अधिक अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, पीने का पानी, और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी भी हालत में लोगों की जान को खतरा न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए।
रेल और सड़क यातायात प्रभावित
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि विशाखापट्टनम और काकीनाडा मार्गों पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। नेशनल हाइवे-16 पर जगह-जगह पेड़ गिरने और जलभराव के कारण वाहन फंसे हुए हैं। राहत टीमें जेसीबी की मदद से सड़कों को साफ करने का प्रयास कर रही हैं।
तूफान मोन्था से तेलंगाना में तबाही
चक्रवात मोन्था के आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद तेलंगाना में तेज बारिश हुई। महबूबाबाद जिले के डोरनकल रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। गोलकुंडा एक्सप्रेस और कोणार्क एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वहीं खम्मम जिले में एक लॉरी पानी के तेज बहाव में बह गई। नालगोंडा में एक स्कूल में पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तूफान बुधवार को सुबह ओडिशा के गंजम पहुंचा। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की रफ्तार 80-100द्मद्वश्चद्ध पहुंच गई है। आईएमडी के मुताबिक लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक तूफान का असर रहेगा। ओडिशा के 8 जिले गंजम,गजपति,रायगढ़ा,कोरापुट,मलकानगिरी,कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में मोन्था के चलते भारी बारिश और आंधी चल सकती है। राज्य सरकार ने 11 हजार लोगों को निकाला है। 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की तैयारी है। ह्रष्ठक्रस्न की 30 टीम और हृष्ठक्रस्न की 5 टीमों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि तूफान मोन्था के कारण राज्य में दो लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि एहतियाती उपायों से नुकसान कम हुआ है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply