12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक,गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक नेतृत्व तक भारत ने बनाई नई पहचान
-संवाददाता-
सूरजपुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, उन्होंने कहा कि लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है और यह कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक काल के रूप में याद किया जाएगा। श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, उन्होंने बताया कि करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, गैस कनेक्शन और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, सांसद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है, जी-20 की सफल अध्यक्षता,वैक्सीन मैत्री अभियान,बढ़ते विदेशी निवेश और दुनिया के अनेक देशों के साथ मजबूत होते संबंध इस बात का प्रमाण हैं कि आज भारत विश्व मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब समाधान देने वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है, छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रधानमंत्री आवास योजना, रेलवे विस्तार, किसान हितैषी योजनाओं और आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश में लाखों परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, श्रीमती वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी है। कर्तव्य पथ,पंचतीर्थ,जनजातीय गौरव दिवस,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नए संसद भवन जैसे कार्य इसकी मिसाल हैं। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,विधायक भूलन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur