Breaking News

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share


विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक की मौत के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पत्थराव कर दिया। आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं प्रशासन ने मामले को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बैरागीवाला गांव से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने घटना के खौफनाक मंजर को कैमरे में कैद कर लिया है। वीडियो में लाठी-डंडों से लैस लोग सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं,तो कहीं चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस का कहना है कि विवाद की शुरुआत खेत में पानी लगाने को लेकर हुई थी,लेकिन कुछ ही देर में मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वो हिंसा दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की गलियों में अचानक हलचल बढ़ जाती है। कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर दौड़ते नजर आते हैं। इसके बाद हमला शुरू हो जाता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply