Breaking News

दुर्ग@नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Share


तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक जलकर खाक,युवक की मौके पर मौत
दुर्ग,14 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, युवक बाइक क्रमांक ष्टत्र 07 ष्टङ्क 3947 पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक छ्व॥ 05 ष्ठस् 0514 ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे उसमें आग लग गई। इसके बाद कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर अकेला सवार था। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया है।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply