-संवाददाता-
प्रतापपुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर नगर के बस स्टैंड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में दो दशक बाद आयोजित रात्रिकालीन ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल लीग प्रतियोगिता का समापन उत्साह,उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। लंबे समय बाद नगर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाडि़यों के साथ-साथ खेल प्रेमियों और दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। खेल समिति अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहन पांडे, व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं खेल समिति के संरक्षक राजेश गुप्ता,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थिति में समापन हुआ अतिथियों के पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने वॉलीबॉल ग्राउंड में खिलाडि़यों सेमुलाकात प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया, समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। मैच प्रतापपुर एवं गोंदा टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतापपुर की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। प्रतियोगिता को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लगभग दो दशक बाद प्रतापपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है,वहीं दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विशेष बात यह है कि पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन रात्रिकालीन स्वरूप में किया गया है, जिससे खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मैदान तक पहुंच रही है। ज्ञात हो कि प्रतापपुर क्षेत्र फुटबॉल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है और यहां के खिलाड़ी विभिन्न राज्यों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। साथ ही ऐसे आयोजन क्षेत्र और नगर का नाम भी रोशन करते हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं और रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठा रहे हैं। आगामी दिनों में प्रतियोगिता के और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के मोहन पांडे, दीनानाथ गुप्ता,अनिल जायसवाल,संजू श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह,उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल,अरविंद कश्यप, नंदलाल तिवारी,डी.आर. तिग्गा,वर्मा,योगेंद्र सिंह,किरण जायसवाल,जितेंद्र कश्यप,सहित मंच संचालन राजेश गुप्ता ने किया,सभी सदस्यों का आयोजन कर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें नगरवासी भारी संख्या में फाइनल मुकाबले में रात्रि कालीन हुए इस मैच में पहुंचकर मैच का आनंद लिए ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur