-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारणी की प्रथम बैठक पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कांग्रेस के उदयपुर संकल्प के अनुसार गठित 31 सदस्यीय कमेटी में 1 कोषाध्यक्ष,6 उपाध्यक्ष,8 महामंत्री,10 सचिव एवं 5 कार्यकारणी सदस्य हैं। नवगठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 65 प्रतिशत सदस्य अन्य पिछड़े वर्ग,एससी,एसटी,अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। नवगठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का परिचय अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने कराया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नवगठित कार्यकारणी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें अपने बूथ और उसपर मौजूद अनुभाग में सूक्ष्मता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकारणी सदस्यों को कहा कि हम प्रत्येक माह अपने कार्य परिणामों की रिपोर्ट कार्ड लेकर बैठेंगे । बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ब्लॉक कार्यकारणी सदस्यों के प्रभार के वितरण हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में शहरी क्षेत्र में विशेष सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। भाजपा सिस्टम का उपयोग कर शहरी क्षेत्र में खेल करने में माहिर है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी इमारत की मजबूती उसके नीव पर आधारित होती है। ठीक उसी प्रकार से चुनावी इमारत की मजबूती बूथ की मजबूती पर आधारित होता है। प्रदेश महामंत्री जेपी श्रीवास्तव ने कार्यकारणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले चुनाव को जीतने के लिए सत्तापक्ष साम-दाम-दंड-भेद सब अपनाएगा, इससे निपटने का एकमात्र तरीका मतदाताओं से सतत संपर्क होगा।
इस दौरान पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की,मो.इस्लाम,हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा,जीवन यादव,अमित सिंह,शंकर प्रजापति,गुरूप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह,रजनीश सिंह,सतीश बारी,निकी खान,सोहन जायसवाल,मेराज रंगरेज,विकास शर्मा,शशांक चौधरी,पवन सिंह, आलोक गुप्ता,अमित वर्मा,बनाफर केरकेट्टा,रोशन कन्नौजिया, धनमीत छाबड़ा,शंकर लाल सिंह,उपेंद्र विश्वकर्मा रूबी जैन, शकीला सिद्दकी,विजय बेक,मनोज तिवारी सहित ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur