Breaking News

अंबिकापुर@बी-एड कोर्स में दाखिले के नाम पर पिता-पुत्र ने की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बी-एड की डिग्री दिलाने के नाम पर एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर शहर के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका पिता पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जालसाजी और धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मामला शहर के खैरबार रोड, चांदनी चौक मायापुर निवासी कैस मोहम्मद से जुड़ा है। प्रार्थी ने 25 जुलाई 2025 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी ने बी-एड एंट्रेंस परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम के बाद वे उपयुक्त कॉलेज की तलाश में थे, तभी उनकी मुलाकात गांधीनगर थाना क्षेत्र के राइस मिल रोड निवासी करन सग्गर पिता सतीश सग्गर से हुई। करन ने खुद को कलिंगा यूनिवर्सिटी,रायपुर का ब्रोकर बताते हुए दावा किया कि वह उनकी बेटी का बी-एड कोर्स में एडमिशन करा सकता है। इसके एवज में 80 हजार रुपए की फीस बताई गई। बातचीत के बाद कैस मोहम्मद करन की बातों में आ गया और 40 हजार रुपए नकद राशि उसे दे दी।
पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों के बयान दर्ज किए और व्हाट्सएप चैटिंग व नकली मार्कशीट का प्रिंटआउट जत किया। बाद में कलिंगा यूनिवर्सिटी से पुष्टि कराने पर पाया गया कि भेजी गई मार्कशीट पूरी तरह से फर्जी है। आरोपी करन ने भी पूछताछ में अपराध करना स्वीकार कर लिया।
पिता पहले से जेल में, अब बेटा भी पहुंचा सलाखों के पीछे
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सतीश सग्गर पूर्व से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में जेल में बंद है। अब उसके बेटे करन सग्गर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और यदि और लोगों से ठगी की पुष्टि होती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
नॉन अटेंडिंग सर्टिफिकेट
का झांसा,फिर भेजा नकली मार्कशीट

राशि लेने के बाद जब कैस मोहम्मद ने अपनी बेटी के एडमिशन की जानकारी लेनी चाही, तो करन और उसके पिता सतीश सग्गर टालमटोल करने लगे। दोनों ने खुद का कॉलेज होने का दावा करते हुए नॉन अटेंडिंग सर्टिफिकेट देने की बात कही। एक साल बीतने के बाद करन सग्गर ने प्रार्थी को व्हाट्सएप पर कलिंगा यूनिवर्सिटी के नाम से दो सेमेस्टर की बी-एड मार्कशीट भेज दी, जो जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई। प्रार्थी ने जब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जांच की तो वहां इस मार्कशीट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर उसे ठगी का संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करन व सतीश के खिलाफ धारा 420, 120(बी),467,468,471 के तहत अपराध दर्ज किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply