Breaking News

नई दिल्ली@‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन सागर’ में भारत का अहम भागीदार है श्रीलंका : लोकसभा अध्यक्ष बिरला

Share


नई दिल्ली,28 अगस्त 2025 (ए)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के 24 सदस्यीय शिष्टमंडल से संसद भवन मे औपचारिक भेंट की। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने किया। बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं। यह संबंध आज एक मजबूत बहुआयामी साझेदारी में बदल चुके हैं। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन सागर’ में श्रीलंका का विशेष महत्व है। भारत और श्रीलंका के बीच हाल के वर्षों में हुए उच्चस्तरीय आदान-प्रदानों का उल्लेख करते हुए बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रैल 2025 की श्रीलंका यात्रा और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की दिसंबर 2024 की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में मील का पत्थर बताया। बिरला ने श्रीलंका की वर्तमान संसद में भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री संघ की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा कि यह द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की संसदों के बीच संस्थागत सहयोग और नियमित संवाद की आवश्यकता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के अनुभव साझा किए जा सकें। दोनों देशों की संसदों के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। बिरला ने कहा कि दोनों देशों की साझी विरासत हजारों वर्षों पुरानी है। उन्होने कहा कि भारत और श्रीलंका के द्विपक्षिय संबंधों मे गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंध, महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने रामायण और बौद्ध पर्यटन सर्किटों के विकास,सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क को द्विपक्षीय संबंधों की सुदृढ़ता का आधार बताया।
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की संसद में ्रढ्ढ भ्द्गष्द्धठ्ठशद्यशद्द4 का प्रयोग और डिजिटल इनोवेशन से पारदर्शिता, दक्षता
और सुगमता बढ़ी है और क्कड्डश्चद्गह्म्द्यद्गह्यह्य क्कह्म्शष्द्गद्गस्रद्बठ्ठद्दह्य को बढ़ावा मिला है। बिरला ने 110 से अधिक देशों के विधायकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने में क्कक्रढ्ढष्ठश्व की भूमिका को साझा किया और कहा कि भारत इन नवाचारों को अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है।
श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया । डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका की सराहना की । उन्होंने स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में भारत के सहयोग को श्रीलंका के लिए बताया। भारत और श्रीलंका के बीच वर्तमान सहयोग अब निवेश आधारित विकास, अनुदान सहायता, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर केन्दि्रत है। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, संचार और धार्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी कई समझौते किए हैं।

श्रीलंका प्रतिनिधिमंडल 26 से 30 अगस्त 2025 तक भारत के दौरे पर है। इसमें 20 संसद सदस्य और 4 संसदीय स्टाफ शामिल हैं। 20 सांसदों में से 14 सांसद सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर से हैं, तीन सांसद समागी जन बालावेगया से तथा एक-एक सांसद ऑल सीलोन तमिल कांग्रेस , इलंकई तमिल अरसु काची (ढ्ढभ््र्य) और न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट (हृष्ठस्न) से हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply