Breaking News

अयोध्या@भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों के लिए स्पेशल ट्रेनें

Share


अयोध्या,05 जुलाई 2025 (ए)।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 25 जुलाई 2025 से श्रीरामायण यात्रा के नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित समारोह के बाद से शुरू हुई श्रृंखला का हिस्सा है। आईआरसीटीसी के अनुसार, ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसमें भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक स्थलों को शामिल किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी और इसके बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी,प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और अंत में दक्षिण भारत के रामेश्वरम द्वीप तक जाएगी। इसके बाद यह यात्रा दिल्ली लौटकर समाप्त होगी।
अयोध्या से होगी यात्रा की शुरुआत
यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी, जहां श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और राम की पैड़ी (सरयू घाट) का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर का भ्रमण किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अगला पड़ाव बिहार का सीतामढ़ी होगा, जहां यात्री सीता जी के जन्मस्थान और नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर का दर्शन करेंगे।
सड़क मार्ग से कराई जाएगी चित्रकूट की यात्रा
इसके बाद बक्सर में रामरेखा घाट और रामेश्वरनाथ मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मंदिर, संकट मोचन मंदिर का दर्शन कराया जाएगा और लोग गंगा आरती भी देखेंगे। आईआरसीटीसी ने कहा कि इसके बाद यात्रियों को प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट की यात्रा सड़क मार्ग से कराई जाएगी, जिसमें रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था होगी।
महाराष्ट्र के इन धार्मिक स्थलों में जाएगी ये ट्रेन
आईआरसीटीसी ने कहा कि इसके बाद ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक पहुंचेगी, जहां र्त्यंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी क्षेत्र का दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद हम्पी में अंजनाद्री पर्वत (हनुमान जी का जन्मस्थान), विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। ट्रेन यात्रा का अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा, जहां रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी शामिल हैं। यात्रा 17वें दिन दिल्ली लौटकर समाप्त होगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply