Breaking News

कोझिकोड@मालवाहक जहाज में लगी आग

Share

अलर्ट पर अस्पताल, 18 को बचा लिया
कोझिकोड,09 जून 2025 (ए)
। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने सोमवार को सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज वान हाई 503 के 18 क्रू मेंबर्स को बचा लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केरल तट से करीब 70 नॉटिकल माइल्स दूर इस मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जहाज में आग लगने की घटना केरल के बेपोर-अझिकाल तट से दूर अरब सागर में हुई। कंटेनर जहाज के 18 क्रू मेंबर्स अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिन्हें सुरक्षित बचाने के बाद, जहाज के फायर एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के चार क्रू मेंबर्स का पता लगाया जा रहा है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply