Breaking News

अंबिकापुर@छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल महिला टीम में सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता का हुआ चयन

Share

 

अंबिकापुर,22 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। 41वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता हरियाणा में 21 से 24 सितम्बर तक आयोजित होने वाली है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला नेटबॉल संघ की खिलाड़ी कुमारी खुशबू गुप्ता का चयन हुआ है। जो छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल महिला टीम का हरियाणा में प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता का चयन हुआ है। खुशबू एक प्रशिक्षक के रूप में माउंट लीटेरा जी स्कूल अंबिकापुर में पदस्थ है और बच्चों को नेटबॉल का अभ्यास करती है। यह बड़ी उपलब्धि है कि हमरे जिला की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। 


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply