Breaking News

बलरामपुर@ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,अनुपस्थित कर्मियों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस

Share


सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने राजपुर और बरियों के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,मुख्यालय में रहकर समय पर ड्यूटी करने के निर्देश
-संवाददाता-
बलरामपुर,२4 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों का सायंकालीन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करें और निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ष्टरू॥ह्र ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहना और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी लापरवाही से आम लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्र आम नागरिकों के लिए उपचार का प्रमुख माध्यम हैं। ऐसे में यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी स्वास्थ्यकर्मी मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें।
सीएमएचओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply