Breaking News

अम्बिकापुर@खाद्य अधिकारी ने चावल के साथ मसाला खरीदने की बाध्यता संबंधी खबर का किया खंडन

Share

अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। खाद्य अधिकारी ने बताया कि विभिन्न समाचार माध्यमों से मिली 35 रूपये के चावल के साथ 70 रूपये का मसाला लेने की खबर जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के 04 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में उपस्थित हितग्राहियों से चावल के साथ मसाला खरीदने की बाध्यता की बात पर संयुक्त कथन लिया गया। जिसमें हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल, शक्कर, चना, एवं नमक के साथ-साथ मसाला का भी विक्रय किया जा रहा है। मसाला का मूल्य बाजार मूल्य से कम होने व अच्छी गुणवाा का होने के कारण क्रय किया जा रहा है। दुकान संचालक द्वारा किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी ने हितग्राहियों के कथन के माध्यम से स्पष्ट किया है कि जांच के समय दुकान संचालकों को मसाला विक्रय हेतु किसी भी हितग्राही पर मसाले खरीदने हेतु दबाव नहीं बनाने या बाध्य नहीं किया जा रहा है, साथ ही दुकान संचालकों को सुव्यवस्थित संचालन हेतु निर्देशित किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,अनुपस्थित कर्मियों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस

Share सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने राजपुर और बरियों के स्वास्थ्य केंद्रों का किया …

Leave a Reply