Breaking News

अंबिकापुर@240 नग अवैध नशीला कफ सिरफ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,15 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)।आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले में क¸ानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने एवं नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त संदेहियो पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं,इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य मे आज दिनांक को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति न्यू बस स्टैंड तिराहा के पास काफी मात्र मे अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, तत्काल पुलिस टीम द्वारा संदेहियो की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01)दिनेश गुप्ता पिता ज्ञानी गुप्ता उम्र 24 साल निवासी घुटरापारा (02) प्रहलाद सोनी पिता स्व.कृष्णा प्रसाद सोनी उम्र 38 साल निवासी मायापुर अम्बिकापुर का होना बताये जो संदेहियो की तलाशी लेने पर 240 नग अवैध नशीला कफ सिरफ किमती लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 595/23 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर. छत्रपाल सिंह, आरक्षक जयदीप सिंह, रुपेश महंत, मंटू गुप्ता, अमित राजवाड़े, शाहबाज खान, इदरीश खान, शिव राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, अनुज जायसवाल शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply