अंबिकापुर,14 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक अभय सिंह को विभाग द्वारा मिली नई दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही कार्यालयीन कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक अभय सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनाएं दी गई। स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur