अंबिकापुर,12 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। एक महिला अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अमगांव निवासी मीना मुडियार पति मोनू मुडियार उम्र 22 वर्ष गुरुवार को जब परिजन काम करने गए थे तभी महिला ने अज्ञात कारण से घर में रखे कीटनाशक को पी ली। इधर घटना की जानकारी लगने पर परिजन महिला को शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur