अंबिकापुर,२8 अगस्त 2023 (घटती-घटना)।आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने दो मामलों में 23 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बारोपी बिक्री करने के लिए शराब रखे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर टीम ने जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार छाीसगढ़ आबकारी आयुक्त ने चुनाव के मद्देनजर रेखते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सोमवार को सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद नेताम के मार्गदर्शन में मुखबिकर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के श्रीगढ़ महादेव गली निवासी जितेन्द्र यादव के कजे से 15 लीटर व नावागढ़ निवासी सुनीता सारथी के कजे से 8 लीटर महुआ शराब जत किया गया। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ
छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2 ) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरि द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य आरक्षक कुमारु राम , रमेश दुबे एवं आरक्षक अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा एवं नगर सैनिक गणेश पाण्डेय महिला सैनिक ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur