
अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2023 (घटती घटना) शहरी और ग्रामीण लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ एजेंटों का प्रशिक्षण शिविर रविवार को राजमोहनी भवन में संपन्न हुआ है। इस दौरान अम्बिकापुर ग्रामीण और शहरी लॉक कांग्रेस के 152 बूथ के करीब 600 बूथ एजेंट और अनुभाग प्रभारी मौजूद थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की मौजूदगी में सम्पन्न इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 6 सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, मतदाताओं के पंजियन-निरस्तीकरण एवं उनसे संपर्क के साथ ही राज्य सरकार की उपलçधयों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छाीसगढ़ राज्यगीत से किया गया, जिसके उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी एवं उनके
तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सत्र का प्रारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मतदाताओं के नाम जोडऩे, निरस्त करने एवं स्थानांतरित करने से संबंधित प्रशासकीय प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितिय सत्र को संबोधित करते हुए पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि बूथ पर निरंतर प्रयास ही सफलता दिलायेगा। पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कांग्रेस का इतिहास बताया। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मो. शफी अहमद ने कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और अगामी सत्र में धान खरीदी की बढी मात्रा के साथ ही अपने विभाग के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सीधे बीएलए और अनुभाग प्रभारियों से मुखातिब हुए। उनसे सीधा संवाद करते हुए उन्होंने मतदाताओं से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी। सत्र के अंत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के मध्य विगत साढ़े चार साल के दौरान सरगुजा संभाग में हुए विकास कार्यों के आंकड़ों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिकापुर लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा द्वारा किया गया था। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी फुलकेरिया भगत, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, हेमंत तिवारी, संध्या रवानी, मधु दिक्षित, सीमा सोनी, विनय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन आदि मंच पर मौजूद थे।
छह माह बिल भुगतान नहीं होने पर भी मिलेगा लाभ
किन्हीं आर्थिक परेशानियों के कारण आप निरंतर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तब भी छह माह तक आपकों बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलता रहेगा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा उर्जा विभाग का प्रभार सम्हालने के उपरांत विभाग की प्रथम बैठक में ही यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अम्बिकापुर शहरी और ग्रामीण लॉक कांग्रेस कमेटी के बूथ एजेंटो के प्रशिक्षण शिविर में यह महत्वपूर्ण जानकारी श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद के द्वारा दी गयी है। अब तक की बिल वसूली व्यवस्था के अनुसार यदि उपभोक्ता 1 माह भी बिजली बिल के भुगतान से चूक जाते थे तो अगामी माह में उन्हें बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। इस नहीं व्यवस्था के अनुसार अब यह अवधि 6 माह की होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur