Breaking News

अंबिकापुर,@जोन स्तर के विजेता खिलाड़ी अब खेलेंगे विकासखण्ड एवं नगरीय कलस्टर स्तर पर

Share


अंबिकापुर, 04 अगस्त 2023 (घटती घटना) छाीसगढि़या ओलम्पिक 2023-24 के तहत क्लब और ज़ोन स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी है। 7 अगस्त से विकासखण्ड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। हरेली त्योहार के दिन से शुरू हुए छाीसगढि़या ओलंपिक में 6 चरणों में लगभग ढाई महीनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की चर्चा चारों ओर दिख रही है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर शुरू हुई यह स्पर्धा अब जोन स्तर की स्पर्धा खत्म होने के बाद विकासखण्ड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर पहुंच गई है। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। वहीं 26 जुलाई से 31 जुलाई तक जोन स्तर पर प्रतियोगिताएं हुईं, अब ग्रामीण क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी एवं दल आयुवार एवं वर्गवार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं शहरी क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी एवं दल आयुवार एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। चौथा चरण जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक, पांचवें चरण संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।
16 प्रकार के खेलों में हर आयुवर्ग के खिलाडि़यों को हुनर दिखाने का मिल रहा मौका- छाीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छाीसगढि़या ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं। छाीसगढि़या ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply