Breaking News

अंबिकापुर,@नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,04 अगस्त 2023 (घटती घटना) फेसबुक से दोस्ती होने के बाद नबालिग लडक¸ी युवक से मिलने रास्जथान चली गई। इधर परिजन लडक¸ी के गुमसुदगी की रिपोर्ट लखनपुर में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में बालिका को रास्जस्थान से बरामद किया है वहीं युवक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक प्रार्थी ने 27 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी नाबालिग लडक¸ी 24 जुलाई की सुबह घर से बिना बताये कही चली गई हैं। जिसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले में धारा 363 कायम कर बालिका की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को बाड़मेर राजस्थान भेजा गया था, मामले में लखनपुर पुलिस टीम एवं बाड़मेर राजस्थान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकडक¸र पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम सुरता राम आत्मज माला राम उम्र 24 साल साकिन सांवलोर थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कजे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, उप निरी. डाकेश्वर सिंह, सउनि डेविड मिंज, सउनि रामचंद्र सिंह, आरक्षक मुनेश्वर पैकरा, अमरेश दास, देवेन्द्र सिंह, जानकी प्रसाद राजवाड़े सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply